बलिया में ऑटो का इंतजार कर रही महिला से फिल्मी स्टाइल में ठगी

बलिया में ऑटो का इंतजार कर रही महिला से फिल्मी स्टाइल में ठगी

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड में एक महिला के साथ दिनदहाड़े ठगी का मामला सामने आया है। घटन चौधरी चरण सिंह तिराहे की है, जहां ऑटो का इंतजार कर रही महिला से जेवरात लेकर ठग फरार हो गए। पीड़िता फुलनी देवी (निवासी : अटवा, तुर्तीपार) अपने भांजे की शादी में इंदारा, मऊ से लौटी थीं।

ऑटो का इंतजार करते समय एक युवक ने उनसे बातचीत शुरू की। इसी दौरान दूसरा युवक वहां से गुजरा और उसका रुमाल गिर गया। तीसरे युवक ने रुमाल उठा लिया। फिर एक और युवक आया और रुमाल में पैसे होने का दावा किया। ठगों ने महिला को बातों में उलझाया और एक रुमाल सुंघा दिया और उसकी सिकड़ी, लॉकेट और कान के टप्स चुरा लिए। पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी इस इलाके में कई महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद