Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

बलिया : रेवती थाने में जमा अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2023-24 के कुल 352 आबकारी मामलों में जब्त की गई शराब को नष्ट किया गया। इसमें देशी और अंग्रेजी शराब मिलाकर कुल 9395.88 लीटर शराब थी, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई विशेष पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर की गई। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया था।

 

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश पर गठित कमेटी ने 8 मई 2025 को यह कार्रवाई की। विनष्टीकरण की प्रक्रिया में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी, एपीओ बलिया वीरपाल सिंह और थानाध्यक्ष रेवती प्रशांत कुमार मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

रोहित सिंह सिंह

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा