Ballia News : गंगा में नहाते वक्त डूबा युवक, तलाश जारी

Ballia News : गंगा में नहाते वक्त डूबा युवक, तलाश जारी

बलिया : गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर स्नान के दौरान एक युवक असंतुलित होकर गहरे पानी में डूब गया। इस घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। गंगा में डूबे युवक के रिश्तेदार तथा ग्रामीण रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गये। डूबे युवक की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि दुबहर थाना क्षेत्र माधवमठ निवासी गोवर्धन साहू के घर करीब दो-तीन माह से उनके रिश्तेदार का लड़का आकाश साहू (निवासी : रोहतास, बिहार) रह रहा था। शुक्रवार को आकाश अपने किसी रिश्तेदार के साथ गंगा स्नान करने श्रीरामपुर घाट गया था, जहां स्नान करते वक्त डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों एवं ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन देर तक सफलता नहीं मिल सकी थी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार