बलिया में अजय तिवारी अपहरण केस : मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सुखपुरा थानाध्यक्ष लाइनहाजिर

बलिया में अजय तिवारी अपहरण केस : मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सुखपुरा थानाध्यक्ष लाइनहाजिर

Ballia News : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसौती गांव में 03/04 मई की रात करीब हथियारबंद बादमाशों द्वारा अपहृत अजय तिवारी प्रकरण में अब तक पुलिस का हाथ खाली है। वहीं, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फेफना के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने मुख्यमंत्री से सोमवार को मुलाकात की।अजय तिवारी अपहरण मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। पूर्व मंत्री ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि मुख्यमंत्री ने अपहरण मामले में सम्मिलित सभी अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यावाही किये जाने का आश्वासन दिया है। 

बताया जा रहा है कि हौसला बुलंद बादमाशों ने फोर व्हीलर तथा 15-20 बाइक सवार बदमाशों ने घोसौती गांव से 03/04 मई की रात करीब हथियारबंद बादमाशों ने अजय तिवारी का अपहरण कर लिया था। एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर न सिर्फ तहकीकात की, बल्कि अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी। हालांकि, अब तक अपहृत अजय तिवारी की बरामदगी नहीं हो सकीं है। उधर, परिवार के मुखिया के अपहरण से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

इधर, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा रामायण सिंह को तात्कालिक प्रभाव से जनहित/प्रशासनिक हित में लाइन हाजिर कर दिया है। यही नहीं सोमवार की रात्रि में ही स्थानान्तरित प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा को तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आदेशित किया गया।

यह भी पढ़े बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार