बलिया में ग्राम प्रधान से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में ग्राम प्रधान से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ballia News : दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनाड़ी स्थित जनेश्वर मिश्रा सेतु मार्ग तिराहे पर मनबढ़ युवकों ने न सिर्फ ग्राम प्रधान के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, बल्कि मारपीट कर घायल भी कर दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

प्रधान विनोद पासवान ने बताया कि अजीत कुमार यादव किसी प्राइवेट संस्थान से काम करके घर लौट रहा था। पुलिस बूथ के पीछे खड़े मुरारी यादव उसे रोक कर गाली देने लगा। किसी तरह से अजीत ने घटना और घटनास्थल की जानकारी दी। जैसे ही घटनास्थल पर वह पहुंचे मनबढ़ किस्म के युवकों ने उनको जाति सूचक शब्द कहा। मारपीटकर घायल कर दिया। दुबहर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रधान विनोद पासवान की तहरीर पर चारों युवकों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार