बलिया : पुरानी रंजिश में चार ने एक को पीटा, मुकदमा दर्ज

बलिया : पुरानी रंजिश में चार ने एक को पीटा, मुकदमा दर्ज

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भीखा छपरा रानीगंज मार्ग पर चेता छपरा गांव के सामने सोमवार को पुरानी रंजिश में भीखा छपरा के चार युवकों ने एक युवक को पीट-पीट कर लहूलूहान कर दिया। मनबढ़ों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब युवक मोटरसाइकिल से मूली बेचेने जा रहा था।

बता दे कि सुमंत वर्मा पुत्र हंसराज सोमवार को बाइक पर मूली लादकर अपने गांव भीखा छपरा से बीबी टोला सब्जी मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। तभी उसकी मोटरसाइकिल पलट गई। इधर कोचिंग से पढ़कर आ रहे ओम प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह, अभिषेक सिंह पुत्र शंभू सिंह, आयु सिंह पुत्र संजय सिंह व पंकज प्रजापति पुत्र हरगोविंद प्रजापति अपने गांव भीखा छपरा जा रहे थे। तभी रास्ते में सुमंत की मोटरसाइकिल पलट गई, जिसे देखकर उक्त लोग गाली गलौज करने लगे। इसके बाद मारपीट हो गई। चारों युवकों ने सुमंत वर्मा को जमकर पीट दिया। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल सुमंत को बैरिया थाने ले गई, जहां से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश से सुमंत वर्मा द्वारा पहले पंकज प्रजापति की पिटाई की गई थी। इस मामले में सुमंत वर्मा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली