फर्जी प्रमाण पत्र में फंसी नौकरी : बलिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति निरस्त, मुकदमा का आदेश

फर्जी प्रमाण पत्र में फंसी नौकरी : बलिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति निरस्त, मुकदमा का आदेश

Ballia News : जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत के अनुसार, जहांगीरपुरा वार्ड संख्या-3 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन करते समय फर्जी बी.पी.एल. प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रकरण की जांच हेतु तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया था।

जांचोपरांत यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 07.01.2025 को तथ्यों को छिपाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया गया, जिसके आधार पर आवेदिका श्रीमती जयश्री पत्नी राजीव मोहन यादव के परिवार को बी.पी.एल. दर्शाया गया। इस कृत्य के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं आवेदिका स्वयं उत्तरदायी पाए गए हैं।

उपजिलाधिकारी रसड़ा द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या के आधार पर, उक्त नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही, बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), नगरा  को निर्देशित किया गया है कि आवेदिका के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई जाए। इसके अतिरिक्त, उपजिलाधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया है कि संबंधित लेखपाल के विरुद्ध प्रशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली