Ballia News : प्रेमी के लिए तोड़ा पति से रिश्ता, वह भी निकला बेवफा




बलिया : सिकंदरपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी पर धोखा देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का विवाह 8 मार्च 2018 को हुआ था। इनकी एक आठ वर्षीय पुत्री और दस माह का पुत्र है। पीड़िता के मुताबिक पिछले पांच वर्षों से उसका संबंध एक युवक से था। इस दौरान उससे एक पुत्र भी हुआ।
जब यह मामला ससुराल पक्ष को पता चला तो 11 मई 2025 को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में गांव के प्रधान, रिश्तेदार और दोनों पक्ष मौजूद थे। आपसी सहमति से पीड़िता का सामाजिक रूप से पति से संबंध विच्छेदन कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने प्रेमी से विवाह की बात की। लेकिन प्रेमी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी और उसके परिजन उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं। वे उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
रोहित सिंह मिथिलेश


Comments