यूपी में 21 सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले, बलिया से एक पुलिस उपाधीक्षक का ट्रांसफर




लखनऊ : योगी सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रहीं अंशु जैन को बागपत में पुलिस उपाधीक्षक, बलिया पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ जोन लखनऊ, आजमगढ़ पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर, हरदोई पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश, एटी पुलिस उपाधीक्षक सुधांशु शेखर को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, संतकबीरनगर पुलिस उपाधीक्षक अजीत चौहान को हरदोई पुलिस उपाधीक्षक बनाया है।
सहारनपुर में एसएसएफ की पांचवीं वाहिनी में सहायक सेनानायक सुरेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज, एसीओ सेक्टर मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार त्रिवेदी को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ मुख्यालय लखनऊ, गाजियाबाद यूपीपीसीएल पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार वर्मा को अलीगढ़ यूपीपीसीएल पुलिस उपाधीक्षक, पीएसी 32वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक अभय नाथ मिश्र को संतकबीरनगर पुलिस उपाधीक्षक, अम्बेडकरनगर पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार को चंदौली पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्वेता आशुतोष ओझा को आजमगढ़ पीएसी की 20वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक, प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार सिंह को झांसी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ अजय प्रताप सिंह को आजमगढ़ पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिसौदिया को सहारपुर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, सीतापुर पुलिस उपाधीक्षक सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर पुलिस उपाधीक्षक अमित सक्सेना को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया है।
इसी तरह एसएसएफ 01वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक रजनीश कुमार यादव को बलिया पुलिस उपाधीक्षक, एसएसएफ मथुरा में 4वीं वाहिनी सहायक सेनानायक हरिराम यादव को देवरिया पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजाबाद पुलिस उपाधीक्षक विनीत कुमार को अलीगढ़ मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर नगर में सीआईडी सेक्टर के पुलिस उपाधीक्षक विनीत सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त, खीरी पुलिस उपाधीक्षक पीतम पाल सिंह को मथुरा पुलिस उपाधीक्षक, अलीर्गढ़ मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह परिहार को खीरी पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद पुलिस उपाधीक्षक रहीं अपेक्षा निम्बाडिया को शामली पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस उपाधीक्षक सृष्टि सिंह को औरैया पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय को सोनभद्र पुलिस उपाधीक्षक, इटावा पुलिस उपाधीक्षक नागेंद्र कुमार चौबे को सीतापुर पुलिस उपाधीक्षक, ललितपुर पुलिस उपाधीक्षक अभय नरायण राय को इटावा पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।


Comments