Ballia News : भाजपा बेलहरी मंडल की बैठक में जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कुछ यूं बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह, बोले...

Ballia News : भाजपा बेलहरी मंडल की बैठक में जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कुछ यूं बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह, बोले...

बलिया : भाजपा बेलहरी मंडल की बैठक गायघाट स्थित डाक बंगला पर हुई। इसमें मंडल गठन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा किया गया। भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी अरुण सिंह बंटू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश पहले, पार्टी दूसरे तथा स्वयं का स्थान तीसरे नंबर पर आता है। भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है।

पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है, जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो। प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे। भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है।

पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना है, जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। बैठक में जोगिंदर ओझा, राज नारायण तिवारी, अश्वनी ओझा, आदित्य नरायण तिवारी, आलोक कुंवर, पप्पू ओझा, शिवानंद दुबे, अमित पासवान, मुकेश प्रजापति, अभिषेक सिंह, अंजनी ओझा, रंजन सिंह, कुंवर सतपाल सिंह, बबलू यादव, शिवदयाल सिंह, रिंकू गुप्ता रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी एवं संचालन नितेश मिश्रा ने किया।

यह भी पढ़े 16 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments