बलिया में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार : एक यहां एक वहां

बलिया में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार : एक यहां एक वहां

Ballia News : गड़वार थाने की पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को त्रिकालपुर चट्टी से शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पिंन्टू सिंह उर्फ धनन्जय कुमार सिंह पुत्र रामायन सिंह उर्फ धनंजय सिंह पर आरोप है कि उसने मंदबुद्धि विधवा महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपी के खिलाफ शुक्रवार की सुबह ही मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया।

अभियुक्त

रेलव स्टेशन के बाहर से पकड़ा गया आरोपी                           फेफना थाने की पुलिस ने बलिया रेलवे स्टेशन के बाहर बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया। आरोपी का नाम मंतोष कुमार यादव पुत्र नन्दू यादव निवासी बसवरिया थाना खेजुरी है। आरोपी के खिलाफ एक वर्ष पूर्व फेफना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था, बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बलिया रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़े बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े CHC सोनबासा प्रकरण पर बलिया DM सख्त : CMO को दिये कड़ी कार्रवाई के निर्देश, सभी चिकित्सा प्रभारियों को किया अलर्ट

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक
बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक...
Ballia News : एकता और अनुशासन के साथ ही सामूहिकता का संदेश देता पथ संचलन
बलिया में प्रशिक्षण कार्यशाला : पैदावार बढ़ाने के लिए देना होगा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा 
जेईई एडवांस में चमका बलिया का सितारा, 780वीं रैंक के साथ राज गौरव सिंह ने मारी बाजी
2 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म, रिक्त घोषित हुई सीट
Ballia News : पकौड़ी का पैसा मांगने पर दुकानदार के प्राइवेट पार्ट पर हमला