बलिया के पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विकास के मुद्दे पर दी अहम जानकारी

बलिया के पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विकास के मुद्दे पर दी अहम जानकारी

बैरिया, बलिया : विकास का सपना लिए कई वर्षो से प्रयासरत बकुलहा रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी रेलवे की जमीन में यार्ड बनाने के लिए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर आग्रह किया है, कि पूर्व में उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए यार्ड बनाने के लिए मंजूरी प्रदान करें। इससे क्षेत्र का भला होगा। पूर्व सांसद ने याद दिलाया है कि मेरे सांसद रहते यह प्रस्ताव आपके समक्ष प्रस्तुत हुआ था, तब आपने मौखिक स्वीकृति दी थी।

पूर्व सांसद रविवार को सोनबरसा स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित सुरेमनपुर में स्वीकृत शेष परियोजनाओं को तत्काल पूरा करने के लिए रेलवे के सीईओ से आग्रह किया है। उन्होंने भरोसा दिया है कि अगले कुछ महीनो में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। पूर्व सांसद ने कहा कि गांव-गांव में सहकारी विभाग का दुग्ध क्रय केंद्र खोलने के लिए सहकारिता मंत्री को पत्र भेजा है। उन्हें बताया है कि हमारे क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग पशुपालन करते हैं। रोज 75000 लीटर से अधिक दूध बिहार के डेयरी को हमारे क्षेत्र के पशुपालक बेचते हैं। उन्हें दूध का जो लाभकारी भाव मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा है। अगर सरकारी क्षेत्र के दुग्ध क्रय केंद्र व डेयरी खुल जाएंगे तो यहां के पशुपालको को लाभ मिलेगा।

मोटे अनाज की चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि मेरे प्रयास से मेरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसानों ने गरमा मक्का की खेती की है, और उसमें भारी उत्पादन हुआ है। इससे किसान उत्साहित हैं। आने वाले दिनों में मोटे अनाज की खेती का रकबा और बढ़ेगा। उन्होंने शिवपुर घाट को पक्का घाट व स्नाननार्थियों के लिए उचित सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में बताया कि 10 करोड रुपए की लागत से नमामि गंगे योजना के तहत सिंचाई विभाग द्वारा पक्का घाट, स्नानार्थियों के कपड़ा बदलने का स्थान व लोगों को बैठने के लिए बेंच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके लिए कार्य प्रगति पर है। जल्दी कार्य पूरा होगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के लिए पचरुखिया, सरेया सहित दो अन्य स्थानों का चयन मैंने अपने कार्यकाल में किया था। वहां भी जल्द पक्का घाट के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़े शिक्षा के साथ बच्चों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ा रहा बलिया का यह सरकारी स्कूल

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया पुलिस का आपरेशन क्लीन : गड्ढा खोदकर नष्ट की गई अंग्रेजी और देसी शराब 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सदन में प्रधानमंत्री के रूप में चंद्रशेखर के आखिरी शब्द को याद कर बलिया ने किया नमन् सदन में प्रधानमंत्री के रूप में चंद्रशेखर के आखिरी शब्द को याद कर बलिया ने किया नमन्
Ballia News : चमन को सींचने में पत्तियां कुछ झड़ गयी होंगी, मगर इल्जाम है मुझ पर चमन से बेवफ़ाई...
Ballia News: अचानक हुआ तेज विस्फोट और गोल-गोल घूमने लगी गौ माता
Ballia में अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
राजनेताओं के लिए आदर्श उदाहरण है चन्द्रशेखर जी का विचार 
पेयरिंग और प्रधानाध्यापकों को सरप्लस करने के खिलाफ गरजें बलिया के शिक्षक, जिलाध्यक्ष ने सरकारी सोच को बताया खतरा
8 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में टीम सामवेद ने किया पौधरोपण, दिया यह संदेश