3 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

3 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा होगा। निजी और प्रोफेशनल जीवन में स्थिरता नहीं रहेगी। नौकरी अथवा रिश्ते टूटने का अंदेशा है। मौजूदा परिस्थितियों से निपटना मुश्किल हो सकता है। साहस बनाए रखें। करीबी दोस्त इस संकट से निपटने में मदद करेगा।

वृषभ
आज दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। जो लोग कानूनी मुकदमों में उलझे हैं, उनके पक्ष में फैसला आने और विवादों से छुटकारा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर रहेगी। नया प्रोजेक्ट लाभकारी साबित होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार का संयोग बन रहा है। 

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। ज्यादा तनाव न लें। यहां-वहां सोचने की बजाय लक्ष्य पर फोकस करें। नया निवेश और लेनदेन से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। सेहत का ख्याल रखें और समय पर दवा लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़े बलिया में विधवा के घर युवक ने किया सुसाइड, फंदे से लटकता मिला शव

कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अतीत से जुड़ा कोई बड़ा उपहार मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएं, लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच खुद को थोड़ा आराम दें। ऑफिस में बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर रहेगी। आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़े Ballia News : पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश समेत 6 गिरफ्तार, गोली से बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष

सिंह
आपके लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। कुछ करीबी लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। मन में नकारात्मक भाव न लाएं।  सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। नौकरी या व्यापार में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। 

कन्या
आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी परिचित से मुलाकात होगी। यह दोस्त आपको अच्छी खबर दे सकता है। बातचीत के दौरान किसी पर क्रोधित न हों। संयम के साथ रिश्ते निभाएं। आर्थिक लाभ का संयोग बन रहा है। कोई रिश्तेदार या दोस्त आर्थिक मदद कर सकता है। पुराना पैसा मिलने की उम्मीद है। 

तुला
आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देर न करें। जीवन के नए चरण में प्रवेश करने का संयोग है। इसलिए जीवन में हो रहे बदलावों को सकारात्मक दृष्टिकोण से अपनाएं। अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक
आज दिन आपके लिए अच्छा है, लेकिन थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। व्यवसाय बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन सावधानी पूर्वक काम करें, क्योंकि कोई आपका करीबी ही धोखा दे सकता है। दिल से जुड़ी बीमारी आज परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव न लें। आर्थिक लाभ का संयोग है। 

धनु
आप अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई चीज़ शामिल कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए संयम और सावधानी से बरतें। पत्नी एवं बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं। सकारात्मक सोच रखें, सब ठीक हो जाएगा। नौकरी और व्यवसाय में सावधानी बरतें। तनाव बढ़ सकते हैं। 

मकर
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी है। पिछले अच्छे कामों का पुरस्कार मिल सकता है। मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपना काम जारी रखें, सफलता मिलने का अच्छा संयोग है। ऑफिस में बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ का संयोग है। 

कुंभ
आज का दिन आपके लिए शुभ है, लेकिन मन में सकारात्मक भाव बनाए रखें। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। निजी जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई संपत्ति खरीदने और निवेश का संयोग बन रहा है। सेहत का ख्याल रखें और ज्यादा तनाव न लें। आर्थिक लाभ होगा।  

मीन
आज का दिन अच्छा साबित होगा। पूर्व में किए गए अच्छे कामों का पुरस्कार मिल सकता है। कार्यालय में बॉस से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सहकर्मियों से समन्वय बनाकर चलें, क्योंकि वह काम बिगाड़ सकते हैं। निष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम जारी रखें। सेहत स्थिर रहेगी। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर और लाठी डंडे Ballia News : बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर और लाठी डंडे
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गाँव में बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर व लाठी...
Ballia News : ज्योति को 'बुझाकर' कर दिया गायब
बलिया DM ने किया DH का निरीक्षण, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस
एनडीआरएफ टीम ने सनबीम बलिया के बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
Ballia Basic Education : स्कूल में रोली चंदन और पुष्प-वर्षा से बच्चों का अभिनन्दन
MES में चयनित बलिया के आकाश और उनके पैरेंट्स को प्रयागराज के महापौर ने किया सम्मानित
बकरी को निगलकर अजगर ने कर दी बड़ी भूल, VIDEO देख चौक जायेंगे आप