बलिया में शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह बोले - सरकार अब हमारा भी करें कल्याण

बलिया में शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह बोले - सरकार अब हमारा भी करें कल्याण

बलिया :  प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर उद्यान में हुई। इसमें शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मित्र वर्षों से न केवल प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बने हैं, बल्कि ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। बावजूद उन्हें अब तक वह मान-सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पाई, जिसकी वे हकदार हैं।


जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में अन्य संविदा कर्मियों के लिए कई कल्याणकारी घोषणाएं की हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हमारे हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई ठोस पहल नहीं हुई तो संघ आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करने को बाध्य होगा। बैठक में राकेश पांडे, परवेज अहमद, निर्भय नारायण राय, हरेराम यादव, भृगुनाथ शर्मा, सुधीर शुक्ला, जितेंद्र ओझा, वसीम, अमित चेला मिश्र, राजीव कुमार, मंजूर अहमद, संजय प्रसाद, धर्मनाथ सिंह, शिवकुमार सिंह, अरविंद यादव, विनोद चौबे आदि उपस्थित थे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 127 SDM का तबादला, देखें पूरी लिस्ट यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 127 SDM का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
UP PCS Transfer : योगी सरकार ने रविवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की तरफ...
23 जून 2025 : Ballia के इस इलाके में आज 12 घंटे नहीं रहेगी बिजली
बलिया : पुलिस हिरासत में युवक ने उठाया खौफनाक कदम
23 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बज्रपात : गरज-तड़प के साथ आसमां से उतरी युवक समेत दो की मौत
जमीन खरीद बिक्री में बड़ा खेल, बलिया एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
बलिया के पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विकास के मुद्दे पर दी अहम जानकारी