1, 2, 3, 4 और 5 मई को गरज-चमक के साथ हो सकती हैं बारिश, IMD अलर्ट

1, 2, 3, 4 और 5 मई को गरज-चमक के साथ हो सकती हैं बारिश, IMD अलर्ट

नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 मई से लेकर 5 मई तक उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के जिलों में मौसम का उग्र रूप देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिन गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई से 5 मई तक तेज हवाओं के साथ गर्जना और वज्रपात की संभावना है। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 मई को प्रदेश भर में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। संभावित प्रभावित जिलों में लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अमेठी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, एटा, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, रायबरेली, उन्नाव, कन्नौज समेत अन्य शामिल है। इन दिनों तेज आंधी चलने की संभावना भी है।

हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग इस दौरान खुले में यात्रा करने से बचें और पेड़-पौधों व बिजली के खंभों के पास खड़े न हों।2 मई से 4 मई तक दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 5 मई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम बिगड़ सकता है। यहां पर हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी तक हो सकती है।

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार