डाक्टर युवती ने रचाई 12वीं पास युवक से शादी, नाराज पिता ने मार दी गोली

डाक्टर युवती ने रचाई 12वीं पास युवक से शादी, नाराज पिता ने मार दी गोली

Maharashtra News : महाराष्ट्र के जलगांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड CRPF अधिकारी ने अपनी ही बेटी की हत्या गोली मारकर कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता किरण मांगले (50) को इस बात से नाराज था कि उसकी MBBS बेटी त्रिप्ती वाघ ने 12वीं पास युवक से शादी कर ली थी। घटना चोपड़ा तहसील में हुई। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिप्ती अपने पति अविनाश वाघ के परिवार की हल्दी रस्म में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान किरण मांगले ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अविनाश वाघ भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के समय आरोपी का बेटा निखिल मांगले भी साथ में था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद मौजूद लोगों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई की। उसे जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर है।

घायल अविनाश का इलाज पुणे के ससून अस्पताल में चल रहा है। अविनाश की मां की तहरीर पर पुलिस ने किरण मांगले और उसके बेटे निखिल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद