कोरोना : लॉकडाउन में बढ़ा बलिया के पुरोहितों का संकट

कोरोना : लॉकडाउन में बढ़ा बलिया के पुरोहितों का संकट


बैरिया, बलिया। कोरोना वायरस के चलते उत्पन्न वैश्विक महामारी से कोई अछूता नही है।14 अप्रैल के बाद से लगन की शुरुआत हो गयी है, लेकिन लाक डाउन के चलते शादियों की तिथि बढ़ रही है। ऐसे मे कर्मकाण्ड व पूजा पाठ करा कर अपनी आजीविका चलाने वाले पुरोहितो के समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इसके चलते सैकड़ो कर्मकाण्डियों का परिवार संकट मे आ गया है।

सेमरिया निवासी पण्डित मृत्युन्जय उपाध्याय ने बताया कि ऐसे तमाम कर्मकाण्डी ब्राहमण है जिनकी आजीविका पुरोहिती कर्म पर निर्भर है। ऐसे लोगों के परिवार आर्थिक संकट मे आ गये है। स्वाभिमान के कारण ऐसे लोग समाज को कुछ लाज के कारण बता नही पा रहे है।

बाजिदपुर निवासी पण्डित जयमगंल दूबे ने बताया कि हमारे जैसे लोग व उनका परिवार रोजाना कर्मकाण्ड से धन अर्जित कर जीवन यापन करते है, लेकिन कोरोना ने पुरोहितो की जीविका पर ग्रहण लगा दिया है। वही शिवपुर निवासी योगेन्द्र दूबे, मुरारपट्टी निवासी मिथिलेश दूबे सहित दर्जनो जानकार पण्डितो का कहना है कि कोरोना ने पुरोहिती पर निर्भर  कर्मकाण्डी ब्राहमणों के सामने लगन चौपट होने से भूखमरी की स्थिति पैदा कर दिया है। परिवार का भरण पोषण कैसे होगा ? यह यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार