4 October 2025 Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

4 October 2025 Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आज का दिन सामाजिक काम और मित्रों के साथ भागदौड़ में व्यतीत करेंगे। नए लोगों से परिचय होगा। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ से मन में प्रसन्नता होगी। दूर रहने वाली संतान या रिश्तेदारों का समाचार मिलेगा। कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। व्यवसाय में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा। 

वृषभ
आज नौकरी या व्यवसाय में लाभदायक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पदोन्नति होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकार से भी लाभ हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विलंब से हो रहे काम पूरे हो सकेंगे। दांपत्यजीवन अधिक सुखमय रहेगा। आज का दिन उल्लास से गुजारेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी।

मिथुन
आज थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से थकान का अनुभव होगा। नौकरी और व्यवसाय के स्थान पर सहकर्मियों का साथ नहीं मिलने से आप हतोत्साहित होंगे। अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें और विरोधियों से सचेत रहें। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी।

यह भी पढ़े 11 November Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क
आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा हो सकता है। आज किसी नए काम का आरंभ ना करें। क्रोध से दूर रहें। काम और चोरी जैसे अनैतिक विचारों से आपकी मानहानि हो सकती है। सरकारी कामों में विघ्न आएंगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों, इसके लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

यह भी पढ़े परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी

सिंह
पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद से मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग है। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नए दोस्तों के साथ मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी। कोर्ट- कचहरी के काम में दिक्कत होगी। प्रेम प्रसंगों के लिए आज समय धैर्य रखने का रहेगा।

कन्या
आज परिस्थिति अनुकूल रहेंगी। घर और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके जीवन में कुछ सुखद प्रसंग आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। काम में सभी का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। अपने विरोधियों का पूरी क्षमता के साथ सामना कर सकेंगे। 

तुला
आज का दिन सुखपूर्वक गुजरेगा। बौद्धिक चर्चाओं में दिन गुजरने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति से कोई बड़ा काम आसानी से कर पाएंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक ताजगी का आभास होगा, लेकिन मन में आने वाले नकारात्मक विचार प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर भी बहस हो सकती है।

वृश्चिक
मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। बुजुर्गों के साथ मतभेद आपके मन को व्यथित करेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक नुकसान होने का भय लगा रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। जमीन वाहन आदि के सौदे या उसके दस्तावेजी कामों से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया अरुचिकर काम मिल सकता है।

धनु
नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल रहेगा। परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देगा। आध्यात्मिकता में अधिक आनंद आएगा। काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग भी समय पर अपने काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे।

मकर
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिजनों संग मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। शेयर बाजार में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी। आंख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा। प्रेम जीवन में आगे बढ़ने की जल्दबाजी ना करें।

कुंभ
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे। आज प्रवास और पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे। कार्यस्थल पर मन थोड़ा विचलित रहेगा। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है।

मीन
आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश के समय खूब ध्यान रखें। आज एकाग्रता कम रहेगी। किसी बात को लेकर बेचैनी अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते है। निवेश को लेकर बहुत ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। छोटे लालच में बड़ा नुकसान कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में ना पड़ना अच्छा रहेगा।

 

 

 

Disclaimer : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। purvanchal24.com किसी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन
बलिया : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 08 दिसम्बर 2025 यानि आज बलिया आ रहे है। उप मुख्यमंत्री के जनपद में...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई