शादी के लाल जोड़े में शिक्षक प्रेमी का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा दूसरी प्रेमिका के साथ फरार

शादी के लाल जोड़े में शिक्षक प्रेमी का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा दूसरी प्रेमिका के साथ फरार

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौकान्ने वाली खबर सामने आई है। कानपुर साउथ की हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शिक्षक ने छात्रा को शादी करने का सपना तक दिखा दिया। वही, जब शिक्षक और छात्रा के प्रेम प्रसंग की बात दोनों परिवारों को पता चली तो दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए।

23 अप्रैल को शादी की तारीख तय थी। सुबह से ही गेस्ट हाउस में शादी की पूरी तैयारी चल रही थी। छात्रा अपने शिक्षक प्रेमी के लिए दुल्हन बन कर बारात आने का इंतजार कर रही थी, तभी पता चला की उसका प्रेमी शिक्षक किसी और लड़की को लेकर फरार हो गया है। दूल्हे के भाग जाने की सूचना जैसे ही घर के अन्य लोगों को मिली, गेस्ट हाउस में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

बताया कि, बेटी को जानकारी हुई कि शिक्षक शिवम किसी अन्य लड़की को लेकर भाग गया है। लड़की ने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी तो शादी के घर में मानो मातम पसर गया। वहीं पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिवार पुलिस के साथ जब शिवम के घर पहुंचा तो उनके घर में ताला लगा हुआ मिला। पीड़ित परिवार की माने, तो उनका कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए 6 लाख रुपये नगद और शादी का पूरा इंतजाम किया था। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ सामाजिक छवि भी खराब हुई है, जिस पर पीड़ित परिवार अब शिवम और उसके परिवार वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। मामले पर हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया, कि लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। लड़के पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया है. दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की जा रही है। बातचीत सफल न होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स  बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
बलिया : महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा जारी निर्देश तथा जिलाधिकारी से प्राप्त...
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार