बलिया में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, किशोर झुलसा

बलिया में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, किशोर झुलसा

सिकंदरपुर, Ballia News : पकड़ी थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में गुरुवार को टेंट लगाते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक किशोर बुरी तरह झुलस गया, जबकि उसे बचाने के प्रयास में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चहुंओर सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे युवक को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछापार (रामापार) निवासी सत्य प्रकाश वर्मा (35) पुत्र रामेश्वर वर्मा प्रकाश टेंट हाउस के नाम से बहेरी में व्यवसाय करता था। गुरुवार को कड़सर निवासी फौजदार वर्मा के पुत्र के तिलकोत्सव में टेंट लगाने के लिए सत्य प्रकाश अपने साथियों के साथ पहुंचा था। दरवाजे पर जगह न होने के कारण बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय में टेंट लगाने के लिए पिकअप से पाइप इत्यादि उतारा जा रहा था। इसी बीच ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से लोहे का पाइप सटने से टेंट हाउस में काम करने वाला नितेश वर्मा (16) पुत्र कृपाल वर्मा (निवासी बाछपार, थाना पकड़ी, बलिया) छटपटाने लगा।

नितेश को छटपटाता देख सत्यप्रकाश वर्मा उसे छुड़ाने के लिए पहुंचा तो वह भी उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। यह देख वहां अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पॉवर हाउस फोन कर बिजली कटवाई और गंभीर रूप से झुलसे सत्यप्रकाश और नितेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वही, गम्भीर रूप से घायल नितेश वर्मा को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, सत्यप्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

यह भी पढ़े राजकीय पॉलिटेक्निक बॉसडीह में वार्षिक खेल उत्सव, दिखा जबरदस्त उत्साह

 

यह भी पढ़े मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला

अजीत कुमार पाठक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआय के नए मार्ग बनेंगे लेकिन जरूर ये ध्यान रखिएगा कि कोई कुमार्ग न बने। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद...
बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी