पद व गोपनीयता की शपथ के साथ बांसडीह अध्यक्ष ने कही ये बात

पद व गोपनीयता की शपथ के साथ बांसडीह अध्यक्ष ने कही ये बात

बांसडीह, Ballia News : नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता ने नगर पंचायत बांसडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष सुनील सिंह ने ईश्वर के नाम के साथ हिन्दी में शपथ लिया। कार्यालय परिसर में लगे भव्य पंडाल में एक हजार से अधिक मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि के साथ चेयरमैन को बधाई दी। मुख्य अतिथि व अध्यक्ष को 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्य नगर के विकास के लिए आमलोगों की सेवा व सहायता आपसी समन्वय व लोगों की सलाह के साथ मनोयोग से करें। अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यों के साथ ही नगर के सभी लोगों को साथ लेकर नगर में गुणवत्ता के साथ विकास कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, सुशील पाण्डेय, ईओ आशुतोष ओझा, वीरेंद्र सिंह, संकल्प सिंह, राना कुनाल सिंह, नन्दलाल यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, सुरेश मिश्र, पारस यादव, सुनील मौर्य, श्रीभगवान वर्मा, राजू सिंह आदि मौजूूू रहे।                            

एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता व नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर पंचायत के 15 वार्ड के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान वार्ड नम्बर एक रीता देवी, वार्ड नम्बर दो रीता देवी, वार्ड नम्बर तीन अतुल कुमार गुप्ता, वार्ड नम्बर चार संजीव पटेल, वार्ड नम्बर पांच अनमोल गुप्ता, वार्ड नम्बर छः रीता देवी, वार्ड नम्बर सात अशोक कुमार गुप्ता, वार्ड नम्बर आठ संदीप सिंह, वार्ड नम्बर नौ मिथिलेश तिवारी, वार्ड नम्बर दस कुलदीप पटेल, वार्ड नम्बर 11 मु. नसरूदीन, वार्ड नम्बर 12 रीमा गुप्ता,   वार्ड नम्बर 13 अभिषेक कुमार, वार्ड नम्बर 14 कृष्णा वर्मा,  वार्ड नम्बर 15 राधिका देवी ने पद व गोपनीयता की हिन्दी में शपथ ली। सभी पुरुष व पांच महिला सदस्यों ने हिन्दी में शपथ लिया।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क