बलिया में मतदान आज : तिखमपुर मण्डी में जमा होंगी ईवीएम ; रूट डायवर्जन

बलिया में मतदान आज : तिखमपुर मण्डी में जमा होंगी ईवीएम ; रूट डायवर्जन

बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतिम व सातवें चरण का मतदान एक जून 2024 यानि आज हो रहा है। वहीं, मतदान सम्पन्न होने के उपरान्त सभी विधानसभाओं की मतपेटिकायें तिखमपुर मण्डी में जमा होंगी। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था की है।


1. हल्दी, दुबहड़, बलिया शहर, फेफना, रसड़ा, गड़वार, नगरा, बेल्थरारोड, सिकन्दरपुर व सुखपुरा की तरफ से आने वाली पोलिंग पार्टियों के वाहन कुॅवर सिंह चौराहा से एनसीसी तिराहा होते हुए तिखमपुर मण्डी जायेंगे तथा मण्डी गेट के सामने पोलिंग पार्टियों को उतारने के उपरान्त सीधे बांसडीह की तरफ चले जायेंगे।

2. बांसडीह, बांसडीहरोड, सहतवार, रेवती, दोकटी, बैरिया की तरफ से आने वाली पोलिंग पार्टियों के वाहन तिखमपुर मण्डी के सामने पोलिंग पार्टियों को गेट पर उतारने बाद सीधे एनसीसी तिराहा से मिड्ढी चौराहा होते हुए महुआमोड़/टीडी चौराहा की तरफ जायेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

यातायात संचालन : शाम पांच बजे से प्रभावी होगा रूट डायवर्जन

यह भी पढ़े 18 February Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार

1.बैरिया से रसड़ा, गड़वार, नगरा व फेफना जाने वाले बडे़ वाहन चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए जायेंगे।
2.सिकन्दरपुर की ओर से रसड़ा, नगरा, फेफना जाने वाले बड़े वाहन सुखपुरा, गड़वार होकर जायेंगे।
3.रसड़ा, फेफना से सिकन्दरपुर, बैरिया जाने वाले बड़े वाहन फेफना से गड़वार (त्रिकालपुर चौराहा) से होते हुए सुखपुरा, बांसडीह होते हुए जायेंगे।
4.बांसडीहरोड से बलिया शहर में आने वाले समस्त निजी वाहन षंकरपुर तिराहे से सुखपुरा, गड़वार, फेफना होकर जायेंगे।

5.सायं पांच बजे से एनसीसी तिराहे से लेकर मण्डी गेट से टकरसन तक कोई भी निजी वाहन संचालित नहीं होगा। 
6.बलिया शहर में आने वाले समस्त नो-इंट्री प्वाइंट से दिनांक-01.06.2024 को प्रातः 5 बजे से 02.06.2024 को समय प्रातः 06 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। 
7.मण्डी गेट पर पोलिंग पार्टियों की बसें आने से एनसीसी तिराहा से टकरसन तक की सड़क 17ः00 बजे से नो मेंस लैण्ड की तरह रखी जायेगी। 
8.वाह्य जनपदों से आने वाले समस्त पुलिस बल को उनके ठहरने के विद्यालय तक ले जाने वाली समस्त बसें पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में खड़ी होंगी। मण्डी गेट पर पोलिंग पार्टी के साथ पुलिसकर्मी उतरेंगे। ईवीएम जमा करने के उपरान्त पुलिस लाइन में जाकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। 
9.पोलिंग पार्टी के सदस्यों को लेने आने वाले उनके परिजन अपना वाहन पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में खड़ा करेंगे और वहीं से पोलिंग पार्टी के सदस्य अपने परिजन के साथ प्रस्थान करेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा