अब बलिया में ही कोरोना जांच, जानें रिपोर्ट मिलने में कितना लगेगा समय

अब बलिया में ही कोरोना जांच, जानें रिपोर्ट मिलने में कितना लगेगा समय


बलिया। कोरोना संक्रमण के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। देश भर में दो लाख के ऊपर संक्रमित मरीजों की संख्या हो गई है। कोरोना संकमण को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने हर जिले में ट्रूनट मशीन भेजा है। इससे एक घंटा के अंदर दो संदिग्धों की जांच हो जाएगी। जिला अस्पताल में बुधवार को एक्सपर्ट चिकित्सकों ने इसे चलाने की ट्रेनिग भी ली। 

अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि दो-चार दिनों में ट्रेनिग खत्म होने के बाद जनपद के कोरोना संदिग्धों की जांच भी यहीं पर एक घंटा के अंदर हो जाएगी। मरीजों को मिलेगी राहत। इस मशीन के आ जाने के बाद सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं भी गति पकड़ेंगी। जनपद से सैंपल कोरोना जांच के लिए वाराणसी लैब जाता है। वहां से रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग जाता है। इस बीच संक्रमित मरीज कई लोगो के सम्पर्क में आ जाता है। लेकिन अब इससे प्रशासन को राहत मिलेगी।

कोरोना महामारी में कोरोना पॉजिटिव या निगेटिव स्पष्ट नहीं के होने के कारण बहुत से मरीजों के गंभीर रोगों का उपचार नहीं हो पा रहा था। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ मिथिलेश सिंह बताते हैं कि मशीन से जांच में यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज की आरटीपीसीआर जांच की जाती है। वहीं ट्रूनट मशीन पर संदिग्ध व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर आरटी-पीसीआर करने की कोई जरुरत नहीं पड़ेगी। अब इस मशीन से एक घंटे में ही सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क