जजेज कंपाउंड बलिया : नंदनवन में 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर पौधरोपण

जजेज कंपाउंड बलिया : नंदनवन में 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर पौधरोपण

बलिया : पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 07 जुलाई तक 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को जजेज कंपाउंड के नंदनवन में जनपद न्यायाधीश बलिया अशोक कुमार सप्तम एवं अन्य न्यायाधीश गण द्वारा आम, बोतल ब्रश, सहजन, नीम, नींबू , अमरुद, क्रोटन आदि पौधों का रोपण कर वन महोत्सव मनाया गया।  

जनपद न्यायाधीश बलिया द्वारा उपस्थित न्यायालय के अधिकारियों कर्मचारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से अपील किया गया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष मां के नाम पर लगाए तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। वृक्ष ही जीवन के आधार है। अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विमल कुमार आनंद द्वारा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में न्यायालय के अधिकारीगण कर्मचारी गण के साथ-साथ वन विभाग से क्षेत्रीय वन अधिकारी ज्योति यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार तिवारी, स्टेनो वन दरोगा मुकेश चंद्र राय, अखंड प्रताप सिंह, सुरेंद्रनाथ यादव, राकेश शर्मा, वनरक्षक मंगलदेव सिंह, दत्तात्रेय सिंह, सहित वन विभाग की अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।    

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

इसी क्रम में वन विहार परिसर जीरा बस्ती में लोक भारती हरियाली अभियान के सदस्य राज नारायण तिवारी, शैलेंद्र कुमार राय, विमल कुमार सिंह एवं सारथी सेवा संस्थान के संजय गिरी, वन विभाग के कर्मचारी अधिकारीगण द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" थीम पर आंवला का पौध लगाकर ट्री गार्ड से सुरक्षित कर वन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में कुमारी ज्योति यादव, श्रीमती मंजू तिवारी, श्रीमती मीना सिंह एवं श्रीमती रुक्मिणी देवी द्वारा वृक्ष सुरक्षा की जिम्मेदारी ली गई।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर