निःसंतानता अभिशाप नहीं, IVF के माध्यम से महिलाओं की गोद में गूंज रही किलकारियां : डॉ. एकिका सिंह

निःसंतानता अभिशाप नहीं, IVF के माध्यम से महिलाओं की गोद में गूंज रही किलकारियां : डॉ. एकिका सिंह

Ballia News : निःसंतानता अभिशाप नहीं है। आईवीएफ के माध्यम से निःसंतान महिलाओं की गोद में किलकारियां गूंज रही हैं। आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में आईवीएफ के माध्यम से इसका उपचार किया जा रहा है। शारदा नारायन हास्पिटल स्थित आईवीएफ सेंटर में विश्व स्तरीय मशीनों के साथ उपचार किया जा रहा है। दस वर्षों में ढ़ाई हजार से अधिक महिलाओं को मातृत्व सुख का लाभ प्राप्त हो चुका है।

यह सुझाव बलिया में आयोजित चिकित्सक संगोष्ठी में बांझपन व स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. एकिका सिंह (Dr. Ekika Singh) ने दिया। रविवार की रात्रि नीमा व शारदा नारायण हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वह बोल रही थीं। डॉ संजय सिंह ने बताया कि कैथलैब के माध्यम से हृदय रोग से संबंधित सभी प्रकार का उपचार संभव है। एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर सहित सभी प्रकार की सर्जरी विश्वस्तरीय मशीनों द्वारा विशेषज्ञों के निर्देशन में किया जाता है। शारदा नारायन हास्पिटल में पूर्वांचल की सबसे आधुनिक कैथलैब स्थापित किया गया है।

क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ सुजीत सिंह ने आकस्मिक चिकित्सा प्रणाली के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। आर्थोसर्जन डॉ राहुल ने घुटना प्रत्यारोपण की आधुनिक प्रणाली के बारे में विस्तार जानकारी दिया। डॉ रेहान ने बच्चों के समुचित विकास और बढ़ती उम्र में खानपान एवं स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रकाश डाला। स्वागत नीमा अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन सिंह एवं सचिव डॉ पवन कुमार चौरसिया ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम समापन के उपरांत नीमा द्वारा नीमा के वरिष्ठ सदस्यो स्व.डॉ प्रभा शंकर, बलिया नर्सिंग होम और स्व.डॉ कामता प्रसाद के निधन पर मौन धारण कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

यह भी पढ़े बलिया में 27 मृतकों को मिला पीएम आवास, 250 अपात्रों के भुगतान पर डीएम सख्त; बोले...

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia में जरूरतमंदों के बीच पुत्रों ने मनाई पिता की पुण्यतिथि

 

Post Comments

Comments

Latest News

13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल 13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल
मेषआत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग प्रभावित हो सकता है। यदि आप...
बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल
बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक
बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला