बलिया में फर्जी दरोगा गिरफ्तार... वर्दी में ग्लॉक पिस्टल के साथ लोगों पर गांठ रहा था रौब

बलिया में फर्जी दरोगा गिरफ्तार... वर्दी में ग्लॉक पिस्टल के साथ लोगों पर गांठ रहा था रौब

Ballia News : नगरा थाना पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान अमित कुमार यादव पुत्र अवधेश यादव (निवासी गौरा मदनपुरा, थाना नगरा, बलिया) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल (टॉय गन), अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, छह एटीएम कार्ड और एक सफेद क्रेटा कार बरामद हुई है। पुलिस ने इसके खिलाफ धारा 319 (2), 318(4), 336(3), 339, 340(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीम को यह सफलता गौरा मदनपुरा मार्ग पर फायर स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह फर्जी पहचान पत्र और वर्दी का इस्तेमाल लोगों पर रौब जमाने और निजी फायदे के लिए करता था। नगरा पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुुुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विधिक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जांच में यह भी पता चला कि उसके खिलाफ लखनऊ की अतिरिक्त न्यायालय कक्ष संख्या 5 में 138 एनआई एक्ट (थाना गाजीपुर, लखनऊ) के तहत एनबीडब्ल्यू और धारा 83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी लंबित है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कौशल पाठक, उप निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद शर्माव संदीप प्रजापति, हेड कां. धर्मेन्द्र कुमार व सुदर्शन, कां. विशाल यादव शामिल रहे। 

यह भी पढ़े फर्जी प्रमाण पत्र में फंसी नौकरी : बलिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति निरस्त, मुकदमा का आदेश

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.    मु0अ0सं0 6002/2009  धारा 147,323,504,506 भादवि0 थाना पकडी जनपद बलिया
2.    मु0अ0सं0 236/2021 धारा 323, 406, 419, 420, 504, 406 भादवि0 व 3(1)द SC/ST Act  थाना नगरा, बलिया 
3.    मु0अ0सं0 1152/2022 धारा 504,506 भादव0 थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी
4.    मु0अ0सं0 27/2022 धारा 406,419,420 भादवि0 थाना मधुबन जनपद मऊ 
5.    मु0अ0सं0 103/2025 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 339, 340(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 थाना नगरा बलिया। 

यह भी पढ़े बलिया Police को मिली सफलता, संगीन केस में तीन गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज
वलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के 14 हजार से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अप्रैल माह वेतन नहीं मिल...
9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : दर्जी एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, देखें योग्यता और उम्र
बलिया में आयुष चिकित्सक की नियुक्ति का रास्ता साफ : CMO जारी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि, देखें पूरी लिस्ट
बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला
Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर
बलिया Police को मिली सफलता, संगीन केस में तीन गिरफ्तार