Ballia में मनबढ़ युवकों ने दो नर्तकों को बुरी तरह पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Ballia में मनबढ़ युवकों ने दो नर्तकों को बुरी तरह पीटा, जांच में जुटी पुलिस

बैरिया, बलिया :  बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दलित बस्ती में किराए के मकान में रह रहे दो नर्तकों को मनबढ़ युवकों ने बुधवार की शाम को पिटाई कर दिया। एक नर्तक का सिर फट गया, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोट है। घायल नर्तकों ने बैरिया थाने में तहरीर दिया है, जिस पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दे कि नर्तक प्रीति सरकार (निवासी अशरफपुर थाना इटहर जिला उत्तर दिनाशपुर पश्चिम बंगाल) के साथ उमा बैरिया के अलगुआ दलित बस्ती में किराए के मकान में रहकर बैंड पार्टी में नाचने का काम करते हैं। बुधवार की देर शाम दो मनबढ़ युवक कुछ अज्ञात युवकों के साथ उनके कमरे पर पहुंच गए। जबरदस्ती दरवाजा खोलवाया और मारपीट करने लगे। जिसमें प्रीति सरकार के सिर पर चोट लग गई और उसका सिर फट गया। उसके साथ रह रहे उमा भी घायल हो गया।

घटना की तहरीर बैरिया पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनों को मेडिकोलीगल कराने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के संदर्भ में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।दोनों नर्तक घायल है। मेडिकोलीगल कराकर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय