बलिया में लापता छात्र का मिला शव, मचा कोहराम

बलिया में लापता छात्र का मिला शव, मचा कोहराम

बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट गांव में एक दिन पहले गायब सात वर्षीय अमन कुमार का शव गुरुवार को गायघाट दह ताल से सटे पानी भरे गड्ढे में मिलने से हड़कम्प मच गया। बालक की मां दुर्गावती देवी समेत सभी परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।प्रिन्स शर्मा का पुत्र अमन ज्ञान्ती देवी बालिका इन्टर कालेज गायघाट में कक्षा एक का छात्र था।

वह बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद शाम चार बजे घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की। सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये सूचना पोस्ट कर लोगों से बालक के संबंध में जानकारी होने पर सूचित किए जाने की अपील की गई। लेकिन गुरुवार को गायघाट दहताल से सटे पानी भरे गड्ढे में प्रिंस का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंचे एसआई अवनीश त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार