MTCS में गांधी जयंती संग धूमधाम से मना दशहरा पर्व

MTCS में गांधी जयंती संग धूमधाम से मना दशहरा पर्व

मझौवां, बलिया : मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल पचरूखिया में गांधी जयंती और दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय चेतना और मूल्य-आधारित शिक्षा का सशक्त संदेश दिया।

विद्यालय का प्रांगण देशभक्ति और आदर्शों की प्रेरणा से अनुप्राणित रहा। विद्यार्थियों ने भावपूर्ण गीत, सशक्त भाषण और जीवंत नाटिकाओं के माध्यम से गांधीजी के सत्य-अहिंसा पर आधारित दृष्टिकोण और शास्त्रीजी की सादगी एवं दृढ़ राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणादायक प्रस्तुतीकरण किया। विद्यालय के चारों हाउस ने बोर्ड सजावट प्रतियोगिता के माध्यम से गांधी-शास्त्री जयंती और दशहरा पर्व को सृजनात्मकता और राष्ट्रीयता के रंगों से सजाया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवी और प्रेरणादायी बन गया।

प्रबंधक प्रेम किशोर ने बताया कि बच्चों ने रावण के पुतले का दहन कर अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया। छात्रों से गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। शिक्षकों ने डांडिया खेलकर मां दुर्गा की आराधना की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन से अभिजीत किशोर, रमेश सिंह , अंशु तिवारी अरविंद वर्मा रवि कुमार सरवन कुमार टीपी सिंह उदय यादव अक्षय मिश्रा सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े 89 एकड़ में फैला बलिया का ददरी मेला : DM ने साझा की कई अहम जानकारी, मेला का Date भी बढ़ा

हरेराम यादव

यह भी पढ़े प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : नशे की गोलियां खिलाकर नहर में फेंका, ऐसे रची मौत की खौफनाक साजिश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे की माता जी दुनिया में नहीं रही। उन्होंने सोमवार...
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती