बलिया में नगर पालिका के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

बलिया में नगर पालिका के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

बलिया : तहसील सदर में नगर पालिका बलिया परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के विषय में 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण और तात्कालिक दो माह का वेतन भुगतान के विषय में वार्ता की गई। बैठक में वेद प्रकाश पांडे अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विनोद मिश्रा मंत्री, सुशील त्रिपाठी मंडल महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जेपी सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।  

कर्मचारियों की हड़ताल विषयक 12 सूत्रीय मांग में सेवा संबंधी विषयों पर संबंधित बाबू का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए समय सीमा निर्धारित किए जाने पर सहमति बनी और यदि संबंधित बाबू समय से कर्मचारियों के देयक का निराकरण नहीं करते है तो उनका उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के वेतन आदि के भुगतान की पत्रावली पर यदि चेयरमैन हस्ताक्षर नहीं करते है तो वैकल्पिक व्यवस्था हेतु शासन का निर्णय जो प्राप्त होगा, उसके अनुसार जल्द से जल्द भुगतान किया जाएगा। अंत में सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने सहमति देते हुए धरना समाप्त कर बुधवार की सुबह से कार्य करना शुरू कर देंगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया