बलिया में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के लिए घर-घर संपर्क अभियान शुरू

बलिया में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के लिए घर-घर संपर्क अभियान शुरू

बलिया : एक जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए व्यवस्थापक विजेंद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में घर-घर सघन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आत्म कल्याण, परिवार कल्याण, समाज कल्याण व विश्व कल्याण के लिए होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चिलकहर व रसड़ा ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों का भ्रमण करते हुए आमंत्रण पत्र दिया गया।

ब्लाक  के प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक घरों तक निमंत्रण पत्र देकर के यज्ञ व अखंड जप में निर्धारित तिथि पर भागीदारी बनाने हेतु जिम्मेदारियां न्याय पंचायत स्तर पर दें, व्यवस्था बनाई गयी, इस क्रम में चिलकहर, पियरिया, कोपवा, औंदी, मटिहीं, मटिहीं गंज, रसड़ा  आदि गांवों में समेत बाजार में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुरानी संगत रसड़ा निवासी सत्यनारायण जायसवाल के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति व सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषरचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी। संतान...
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े