बलिया : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चमकें बेलहरी और गड़वार ब्लाक का दबदबा 

बलिया : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चमकें बेलहरी और गड़वार ब्लाक का दबदबा 
कम्पोजिट विद्यालय पुरास

कंपोजिट विद्यालय पुरास के सफल 9 बच्चे

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों ने सफलता की उड़ान भरी है। अब तक चार विद्यालयों का परिणाम सामने आया है। इसके मुताबिक शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के कंपोजिट विद्यालय पुरास के 9 बच्चे व पूर्व-माध्यमिक विद्यालय दुधैला के 6 बच्चों ने सफलता पायी है। वहीं, शिक्षा क्षेत्र गड़वार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां से इस बार 8 बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। उधर, कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी का एक छात्र सफल है। उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को प्रति वर्ष ₹12000 की दर से ₹48000 की छात्रवृत्ति चार वर्ष प्राप्त होगी।

कंपोजिट विद्यालय पुरास के 9 बच्चों ने मारी बाजी

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

बलिया : शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के कंपोजिट विद्यालय पुरास की छात्रा अराधना पुत्री रामप्रवेश 133 अंक, अर्चिता पुत्री राजेश कुमार 129 अंक, विवेक कुमार राम पुत्र धंजी 120 अंक, सोनी पुत्री अशोक यादव 118 अंक, खुशी साहनी पुत्री संजय साहनी 119 अंक, खुशी पुत्री राजेश कुमार 114 अंक, मधु पुत्री राजेश कुमार 112 अंक, अंजली पुत्री सुग्रीव साहनी 102 अंक, विजेन्द्र कमार राम पुत्र सुग्रीव राम 95 अंक अर्जित कर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय, बल्कि घर-परिवार का भी मान बढ़ाया है। विद्यालय के अध्यापक डॉ. आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा परिणाम हम सभी को गौरवांवित करने वाला है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने पूरी तन्मयता से अपने कर्तव्य का पालन किया, जिसका फल मीठा मिला है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीराम चौबे, अध्यापक दीना नाथ तिवारी, विजय मिश्र, एसपी सिंह ने बच्चों को बधाई दी है।

यह भी पढ़े राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

IMG-20240425-WA0029
पूर्व मावि शेरवां कलां के छात्र

 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां के 8 बच्चे सफल

बलिया : शिक्षा क्षेत्र गड़वार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां से सफल होने वाले छात्रों में रूमित पासवान ने 97 अंक, अमित कुमार ने 102 अंक, सीनू राजभर ने 104 अंक, कृष्ण कुमार पासवान ने 112 अंक, शाहिद अंसारी ने 114 अंक, पीयूष ने 122 अंक, राज ने 131 अंक और अंकित कुमार ने 142 अंक प्राप्त किया है। वर्ष 2020 से विद्यालय के कुल 37 बच्चों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है, जिसमें से 22 बच्चे पहले ही छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे हैं। इस वर्ष जो बच्चे परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं, ये सभी बच्चे हाल ही में सम्पन्न आश्रम पद्धति विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी चयनित हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व मेन्टर शंकर कुमार रावत ने बच्चों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही मिठाई खिलाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। वहीं, अपने सहायक अजय कुमार व दिलीप कुमार का आभार व्यक्त करते हुए, अगले मिशन पर लगने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधैला के चमकें 6 छात्र, नैना को दूसरी रैंक

बलिया : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 में शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधैला के 6 बच्चों ने सफलता की उड़ान भरी है। यहां की छात्रा नैना कुमारी जनपद में दूसरे स्थान पर है। वहीं, सफल छात्रों में शुभम कुमार पासवान, मनीष कुमार पासवान, अभिषेक कुमार मौर्य, कुमारी अनु व पियुष कुमार पासवान शामिल है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाध्यापक आदर्श कुमार सिंह व सहायक अध्यापक धीरज कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

N
मंजीत राजभर


कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी का छात्र मंजीत सफल

बलिया : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी का छात्र मंजीत राजभर भी सफल हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विराट कुंवर ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह