डीएम ने किया ददरी मेला का निरीक्षण, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस

डीएम ने किया ददरी मेला का निरीक्षण, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस

बलिया : जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह ने गुरुवार को ऐतिहासिक ददरी मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेले  बनाए जा रहे चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लगाई जाए ताकि प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि शौचालयों की संख्या पर्याप्त हो और उनकी साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त टीम लगाई जाए। मेले के रास्तों की लेवलिंग ठीक से कराने और बिजली के खंभों से सटाकर दुकानें न लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुकानें हटाई जाएं ताकि आग लगने जैसी संभावनाओं को रोका जा सके। साथ ही मेले में अग्निशमन टीम की तैनाती के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान सीआरओ त्रिभुवन, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह