बलिया में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म, ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

Tuition Teacher arrested

बलिया में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म, ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में फेफना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

फेफना थाने पर वादी ने 10 मार्च को तहरीर दिया कि मेरी 10 वर्षीय पुत्री कक्षा तीन की छात्रा है। लड़की द्वारा बताया गया कि कई दिनो से मेरे साथ कोचिंग मे पढ़ाने वाले टीचर मंजीत सिंह पुत्र दयानन्द सिंह (निवासी सहदेश, डुमरी, थाना फेफना) द्वारा कोचिंग सेन्टर से सभी बच्चों के चले जाने के बाद मुझे गणित पढ़ाने के लिए अलग से रोककर कई दिनों से दुष्कर्म करते थे और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

पुलिस ने आरोपी ट्यूशन शिक्षक के खिलाफ धारा 65 (2), 351(3) बीएनएस व 9एफ/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर लिया।इसी क्रम में मंगलवार को फेफना थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी मय हमराह हेड कां. रत्नाकर सिंह, कां. उमाशंकर व महिला कां. सुनीता ने अभियुक्त मंजीत सिंह  पुत्र दयानन्द सिंह को थाना क्षेत्र अन्तर्गत पियरिया चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के द्वौरान धारा 5एफ/5एम/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। 

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे