बलिया में सामने आया बैंककर्मी का खेल : कैशियर ने फर्जी हस्ताक्षर से निकाला 7.99 लाख, मुकदमा दर्ज

बलिया में सामने आया बैंककर्मी का खेल : कैशियर ने फर्जी हस्ताक्षर से निकाला 7.99 लाख, मुकदमा दर्ज

Ballia News : सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (देवरिया) के क्षेत्रीय प्रमुख शशिभूषण दयाल ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाताधारक के अकाउंट से 7 लाख 99 हजार 900 रुपए निकाल लेने के मामले में बैंक के लालगंज शाखा के कस्टमर सर्विस एसोसिएट धर्मेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ दोकटी थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख शशिभूषण दयाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बैंक की लालगंज शाखा में गणेश कुमार यादव का खाता है। 26 दिसंबर 2024 को खाताधारक ने शाखा प्रबंधक बालेंद्र कुमार राव से बताया कि उसके खाते से सात लाख 99 हजार 900 रुपए गायब हैं। शाखा प्रबंधक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल की।

इस दौरान बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार सिंह (निवासी : गहमर गांव के पट्टी भीउराय, गाजीपुर) ने गणेश के बचत खाते से पैसा निकालने की बात स्वीकार की। इसके बाद उक्त धनराशि को गणेश के खाते में वापस जमा करा दिया गया। मामले में क्षेत्रीय कार्यालय ने गहनता से छानबीन करायी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कर्मचारी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा खाताधारक की अनुमति के बिना ही कूटरचित तरीके से वाउचर के माध्य से अलग-अलग तिथियों में धन की निकासी की गयी। इस बाबत क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी ने बताया कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (देवरिया) के क्षेत्रीय प्रमुख की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क