बलिया धमकी विजलेंस टीम, घूस के 10 हजार रुपये संग ब्लाक का लेखाकार गिरफ्तार

बलिया धमकी विजलेंस टीम, घूस के 10 हजार रुपये संग ब्लाक का लेखाकार गिरफ्तार

हल्दी, बलिया। विकास खंड बेलहरी के बघौच गौशाला के कर्मचारी नीरज साह निवासी बघौच का बकाया वेतन भुगतान के लिए 10 हजार रुपये घूस लेते लेखाकार ब्रजेश गुप्ता को विजलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। 

बताया जा रहा है कि गौशाला के कर्मचारी नीरज साह का 11 माह का वेतन बकाया था। भुगतान के एवज में लेखाकार ब्रजेश गुप्ता ने 10 हजार रुपए की मांग किया था। नीरज साह ने इसकी शिकायत विजलेंस टीम वाराणसी से कर दी।इसके बाद एक्शन में आई विजलेंस टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर ब्रजेश गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

कार्यवाही इतनी गुप्त रही कि इसकी जानकारी कुछ देर बाद ही अन्य उपस्थित ब्लाक कर्मचारियों को हुई। इस पूरी घटना के समय प्रभारी खंड विकास अधिकारी शकील अहमद भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। 

यह भी पढ़े प्रधान और कोटेदारों के साथ बलिया DM की बड़ी बैठक, इन विन्दुओं पर सख्त निर्देश

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े 14 January Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार

Post Comments

Comments

Latest News

'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र
हल्दी, बलिया : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के क्रम में निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति एवं शिक्षा के सुदृढ़ीकरण,...
बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष