बलिया : रील और रियल लाइफ में अंतर नहीं समझ पा रहे Teenager, डरावने है ये आंकड़ें

बलिया : रील और रियल लाइफ में अंतर नहीं समझ पा रहे Teenager, डरावने है ये आंकड़ें

शिवदयाल पांडेय मनन

बैरिया, बलिया : क्षेत्र से किशोरियों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने अथवा कथित प्रेमी के साथ भागने की घटनाओं में वृद्धि के कारण अविभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें गहराने लगी हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से दिसंबर 2024 से अब तक 24 किशोरियां व दो युवतियों के गायब होने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। इनमें 19 किशोरियों व दोनों युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया अथवा अपने प्रेमी के साथ वापस आ गई।

इसी तरह दोकटी थाना क्षेत्र में 10 से अधिक किशोरियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है, किंतु लोक लाज के कारण दो किशोरियों के गायब होने का मामला दर्ज किया गया है। जानकार लोगों का कहना है कि यह संख्या काफी अधिक है। बहुत सारे परिजन बदनामी के डर से पुलिस को सूचना नहीं देते अथवा किसी को बताते नहीं है।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

इस संदर्भ में कई पीड़ित परिवार से बात की गयी तो उनका कहना है कि मोबाइल फोन व इंटरनेट मीडिया का कुप्रभाव है। जिन बच्चों को रील लाइफ व रियल लाइफ में अंतर का समझ नहीं है, वह इस तरह का कदम उठाते है।अविभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों को एंड्रॉयड मोबाइल से भरसक दूर रखें।अपने बच्चों से बात करे। उन्हें रील व रियल लाइफ के बारे में समझाये।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड


जो भी किशोरी अथवा युवती गायब हुई हैं। उनके परिजन थाने में आये है तो उनसे तहरीर लेकर मुकदमा लिख दिया गया है। अधिकांश किशोरियों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा भी है, जो अभी भी गायब है उन्हें बरामद करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
धर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक बैरिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal