बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 78930 नकदी और महंगी मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 78930 नकदी और महंगी मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के आदेश के अनुपालन में अपराध नियत्रंण व अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में रसड़ा पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक रसड़ा के नेतृत्व में उप निरीक्षक औरंगजेब खां मय फोर्स ने धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को चोरी हुए समान के साथ गिरफ्तार किया है। 

उप निरीक्षक औरंगजेब खां मय फोर्स क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि 24/25 मई की रात दुकान में हुई चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त रसड़ा बस अड्डा पर खड़ा है। इस पर रसड़ा पुलिस टीम ने अभियुक्त मन्टू गिरी पुत्र लखीचन्द गिरी (निवासी जुड़ालपुर, थाना भोरे, जिला गोपालगंज, बिहार) को रसड़ा बस अड्डा के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। तलाशी में उसके पास से 78930/- रुपया नगद व एक न्यू एन्ड्रायड मोबाइल बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 20000/- रुपये है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक औरंगजेब खां के अलावा हेड कां. तरुण कुमार वर्मा  व कां. नागेन्द्र कुमार शामिल रहे। 

 

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी