Ballia News : वीडियोग्राफी के बीच हुआ युवती का पोस्टमार्टम... पेड़ पर लटका मिला था हाथ बंधा शव, मुकदमा दर्ज

Ballia News : वीडियोग्राफी के बीच हुआ युवती का पोस्टमार्टम... पेड़ पर लटका मिला था हाथ बंधा शव, मुकदमा दर्ज

बलिया : नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराय चौहान बस्ती में चौकीदार की बेटी का शव पेड़ पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पिता धर्मराज चौहान की तहरीर पर रविवार की रात पुलिस ने पड़ोस के देवेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौहान, विनय चौहान व विंदेश चौहान पर हत्या व साक्ष्य छुपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सोमवार की दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच तीन सदस्यीय टीम ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। 


बता दें कि गुलाब राय चौहान बस्ती निवासी धर्मराज चौहान पत्नी को लेकर लखनऊ पीजीआई में इलाज कराने गए थे। पत्नी की ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उसे सम्भालने के लिए छोटी बेटी को भी साथ लेकर गए थे। घर पर पूजा अकेली थी। रविवार की सुबह पूजा चौहान का शव घर के बाहर जामुन के पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला था। उसके हाथ रस्सी से बंधा होने की कारण हत्या की आशंका जताई गई थी। पूजा के माता-पिता और छोटी बहन इलाज के बावत लखनऊ गये थे। वहां से रविवार की देर शाम तीनों घर पहुंचे। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उधर, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके की जांच पड़ताल कर मामले के खुलासे के लिए चार टीम गठित किया है। जांच टीम पूजा के मोबाइल नंबर की सीडीआर का इंतजार कर रही है। वहीं, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। नगरा थानाध्यक्ष कौशल पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या व आत्महत्या की पुष्टि हो जाएगी। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। सभी आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा