Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

बताया जा रहा है कि पशुहारी गांव निवासी सूरज राजभर (30) गुरुवार की शाम नशे की हालत में घर पहुंचे। घर में किसी बात को लेकर 28 वर्षीय पत्नी शशि से विवाद हो गया। इस दौरान तनाव में आकर दोनों ने तथाकथित रूप से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन सूरज को वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी शशि का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में जारी है। स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सूरज की मौत से परिवार में शोक है।परिजनों ने शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया