ऐसे स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, बलिया बीएसए ने सभी बीईओ से मांगी चार विन्दुओं पर रिपोर्ट

ऐसे स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, बलिया बीएसए ने सभी बीईओ से मांगी चार विन्दुओं पर रिपोर्ट

बलिया : जिले में बगैर मान्यता या मापदंडों के विपरित चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। ऐसे स्कूलों पर एक लाख तक जुर्माना लग सकता है। बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने सभी बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Also Read : बलिया : जिन्दगी की जंग हार गये सहायक अध्यापक अरुण तिवारी, चहुंओर शोक की लहर

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने गुरूवार को सभी बीईओ को पत्र लिखकर बताया कि छ्ह से 14 साल के बच्चों की शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा परिषदीय प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल चलाये जा रहे हैं। इसके अलावा सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, मान्यता प्राप्त प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम में स्पष्ट है कि बिना मान्यता के कोई स्कूल संचालित नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक हादसा : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई रेफर

बीईओ को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई स्कूल बगैर मान्यता नहीं चल रहा है। साथ ही मान्यता की शर्तों के उल्लंघन पर मान्यता वापस ले ली जाये। उन्होंने अवगत कराया है कि बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों पर एक लाख तक जुर्माना लगाया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति बिना मान्यता के स्कूल संचालित करता है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई का भी प्राविधान है। सभी बीईओ को बीएसए ने संबंधित प्राविधानों के अनुसार बगैर मान्यता के या मान्यता के विपरित चल रहे स्कूलों पर र्कारवाई करके तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।

यह भी पढ़े बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन

बीईओ से मांगी गई सूचनाएं
1.बन्द कराये गये विद्यालय का नाम।
2.बंद कराये गये विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की संख्या।
3-बंद कराये गये विद्यालय के छात्रों को निकट के किसी विद्यालय में प्रवेश कराया गया उसका नाम।
4.अमान्य विद्यालय से सम्बन्धित कितने विद्यालयों पर जुर्माना लगाया गया उनके नाम सहित सूची।

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह