9 अक्टूबर को धरना की रणनीति बनाने के बाद बलिया बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ

9 अक्टूबर को धरना की रणनीति बनाने के बाद बलिया बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ

Ballia News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर 9 अक्टूबर को महानिदेशक स्कूली शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के निशात गंज स्थित कार्यालय पर आयोजित धरना को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया की बैठक सोमवार को शिक्षक भवन में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि बदायूं धरना से भी अधिक उत्साह से बलिया के शिक्षक लखनऊ के धरना में शामिल होंगे। 

IMG-20230925-WA0026

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या का समाधान होगा। उनकी हर मांग होगी पूरी। उन्होंने कहा कि सदस्यता राशि 30 सितम्बर को तय तिथि पर जमा कर दी जायेगी। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि एक 11 जुझारु शिक्षकों की एक संघर्ष समिति का भी गठन किया जायेगा, जो बलिया से लेकर लखनऊ तक की बैठकों में शिक्षकों की कठिनाईयों के लिए संघर्ष करेगी। 

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

बैठक में अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, ग्यानेन्द्र प्रसाद गुप्त, विद्या सागर दुबे, अजय सिंह, बलवंत सिंह, अजीत पाण्डेय, सुशील कुमार, अनिल पाण्डेय, सन्तोष तिवारी, नीरज सिंह, सैफुद्दीन अंसारी, शशि ओझा, भूपेन्द्र यादव, टुनटुन प्रसाद, शक्ति कुमार मिश्र, उदय नारायण राम, सतीश चन्द वर्मा, अशोक पाण्डेय, चन्द्रावती तिवारी और शारदा यादव इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिलामंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय ने किया।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

बीएसए से मिलकर शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग

बैठक के बाद सभी पदाधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिले और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में बात किये। अन्तर्जनपदीय पदास्थापित अध्यापकों के वेतन भुगतान, उपार्जित अवकाश दर्ज करने के लिए बीईओ को आदेश देने, एक दिन का वेतन कटौती का भुगतान का आदेश करने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने और अवशेष रह गये चयन वेतनमान लागू करने के साथ ही अन्य समस्याएं शामिल रही। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल