6 वर्षीय बालिका से छेड़खानी पड़ी भारी, जेल भेजा गया 30 वर्षीय युवक
On



बांसडीह, बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बांसडीह पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह कां. धीरज मौर्या, श्याम सिंह व वाहन चालक कां जयप्रकाश यादव के साथ क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबीर खास की सूचना पर 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त चन्द्रदेव राजभर पुत्र हरिकिशुन राजभर (निवासी मिश्रवलिया, थाना बांसडीह, बलिया) को अम्बेडकर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 30 वर्षीय चन्द्रदेव राजभर को पुलिस ने धारा 354 (ख)/506 भादवि व 9एम/10 पाक्सो एक्ट में चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विजय कुमार गुप्ता

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Mar 2026 23:14:31
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...


Comments