शत-प्रतिशत SIR करने वाले बलिया के 17 बूथ लेवल ऑफिसर सम्मानित

शत-प्रतिशत SIR करने वाले बलिया के 17 बूथ लेवल ऑफिसर सम्मानित

बलिया : शत-प्रतिशत एसआईआर करने वाले 17 बूथ लेवल ऑफिसरों को तहसील सभागार बेल्थरारोड में साल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, एसडीएम समेत समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सराहना की गई। अपील किया गया कि जिस प्रकार से उन्होंने शत-प्रतिशत कार्य किया है, सभी बीएलओ को मार्गदर्शन करें और पूरी विधानसभा में शत-शतकर कार्य करने में अपना सहयोग दें। उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि विधान सभा बेल्थरारोड का 54.22 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तीन दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया। जिन बीएलओ को सम्मानित किया गया उनमें श्रीमती रूमी सिंह बूथ संख्या 72, हरीश कुमार शुक्ला बूथ संख्या 374, दिनेश कुमार बूथ संख्या 229, मनीष सिंह बूथ संख्या 185, संतोष यादव बूथ संख्या 292, राम प्रेम बूथ संख्या 154, अजीत कुमार भारती बूथ संख्या 128, हरिश्चंद्र प्रसाद बूथ संख्या 42, सुभाष बूथ संख्या 30, जावित्री बूथ संख्या 319, अंशु श्रीवास्तव बूथ संख्या 109,  सुमित मौर्या बूथ संख्या 102, धनंजय द्विवेदी बूथ संख्या 19, संतोष कुमार भारती बूथ संख्या 252, अवलंब बूथ संख्या 247 व ब्रजभूषण प्रसाद बूथ संख्या 119 शामिल है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया