बलिया में सड़क किनारे ट्यूबेल पर मिला युवक का शव

बलिया में सड़क किनारे ट्यूबेल पर मिला युवक का शव

सिकन्दरपुर, Ballia News : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती गांव से सटे सड़क किनारे स्थित ट्यूबेल के चबूतरे पर एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। सफलता भी मिली। युवक की शिनाख्त सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखरा के जयनगर निवासी दयाशंकर गुप्ता (27) पुत्र उमाशंकर गुप्ता के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

शनिवार की रात लगभग 10 बजे ट्यूबेल मालिक निमंत्रण से अपने घर लौटते वक्त ट्यूबवेल देखने चले गये। उन्होंने लाइट जलाया तो चबूतरे पर युवक अचेत पड़ा था। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल बेरूआरबारी पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक मृत पाया। उसकी जेब से मिले मोबाइल से फोन करने पर पता चला की वह जयनगर भरखरा निवासी दयाशंकर है। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

अजीत कुमार पाठक

यह भी पढ़े बलिया पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की अंग्रेजी शराब, तस्कर गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
बलिया : हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र में लिंग (जेंडर) की गलती के कारण...
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा
बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत
एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह
दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी