UP में दिल दहलाने वाली वारदात : गोली मारकर दो बच्चों समेत शिक्षक दंपती की हत्या

UP में दिल दहलाने वाली वारदात : गोली मारकर दो बच्चों समेत शिक्षक दंपती की हत्या

UP News : अमेठी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक दम्पत्ती और उनके दो बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया। इलाकाई पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एसपी, एएसपी, सीओ सहित बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है।

रायबरेली के सुदामापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर निवासी सुनील कुमार (35) सिंहपुर के पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे। वह शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहा पर किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे।

बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। बचाव में पहुंची उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए। चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर एसपी अनूप कुमार सिंह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एएसपी हरेंद्र प्रताप का कहना है कि घटना हुई है। मौके की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार