CM Yogi श्रावस्ती से करेंगे स्कूल चलों अभियान की शुरुआत, शिक्षिकाओं ने सजाई ऐसी रंगोली

CM Yogi श्रावस्ती से करेंगे स्कूल चलों अभियान की शुरुआत, शिक्षिकाओं ने सजाई ऐसी रंगोली


श्रावस्ती। स्कूली शिक्षा के प्रति बच्चों और अभिभावकों को जागरूक बनाने के लिए 04 अप्रैल से 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत श्रावस्ती से की जा रही है, यहां की साक्षरता दर प्रदेश में सबसे कम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के इकौना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जयचंद्र पुर कटघरा से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की टीम आयोजन स्थल पर जुट कर तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में जुटी है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेसिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने और प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया को शत प्रतिशत पूरा कराने का संकल्प भी दिलायेंगे। आयोजन स्थल के आस पास से जुड़े इलाकों में सड़क, बिजली, पानी के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्थाओं को भी पूरी तरह चाक चौबंद बनाया जा रहा है।

इकौना के कंपोजिट विद्यालय जयचंदपुर कटघरा को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां शिक्षिका खुशबू सिंह, सौम्या मिश्रा, शालिनी मिश्रा, दीक्षा गुप्ता, अनुषा वर्मा व अन्य ने स्कूल चलो अभियान का संदेश देती रंगोली बनाया है, जो काफी पसंद की जा रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
UP News : झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव स्थित मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह में शामिल होने...
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...
बलिया में बाइक हादसा : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई रेफर
5 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कप्तान, देखें Transfer List
बलिया में राइस राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम