30 December Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल



मेष
किसी काम को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। उतावलापन न दिखाएं। कुछ विरोधी फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें मात दे सकेंगे। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। मित्रों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही न बरतें।
वृष
किसी वाद-विवाद से दूर रहना ठीक रहेगा। मन में काम को लेकर कुछ उलझनें रहेगी। कोई डील अटकी थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। संतान को कोई नया वाहन दिलाने की योजना बनाएंगे। आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को परिवार के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
मिथुन
आज का दिन धनधान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन कोई बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आप किसी की बातों पर भरोसा ना करें। जो विदेश में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। माता जी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। अपनी किसी गलती को दोहराने से बचना होगा।
कर्क
आज का दिन आय को बढ़ाने वाला रहेगा। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं, जिससे कोई गड़बड़ी भी हो सकती है। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। संबंधियों से खूब पटेगी। बिजनेस को लेकर कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी।
सिंह
आज का दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। राजनीतिक लोगों को उनके कामों से नयी पहचान मिलेगी। किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। विद्यार्थियों की मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या
अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढना होगा। अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। माताजी कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको समय रहते पूरा करने की कोशिश करनी होगी। दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।
तुला
आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। इनकम से ज्यादा खर्चा करेंगे,जिससे आपकी टेंशन अधिक रहेगी। संतान के मन माने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। एक साथ काफी काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढे़गी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे, जिसके लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे बॉस की आंखों का तारा बनेंगे। प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती है। नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।समय का सदुपयोग करके कामों को करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
धनु
बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा। अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को समय से निपटाने में लगे रहेंगे। ध्यान इधर-उधर के कामों में भी लग सकता है। अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकर
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पेंडिंग काम पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। अपने धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधा भी दूर होंगी।
कुंभ
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में तकनीकी समस्या आने से परेशान रहेंगे। काम का दबाव अधिक रहेगा। अपने जूनियर से मदद मांग सकते है। मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।
मीन
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। खर्च बढ़ेंगे, जो थोड़ी समस्या दे सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है।

Related Posts
Post Comments



Comments