एनएससीटी ने 50-50 रुपए से की छह लाख की मदद, सह संस्थापक ने बताया संस्था का लक्ष्य

एनएससीटी ने 50-50 रुपए से की छह लाख की मदद, सह संस्थापक ने बताया संस्था का लक्ष्य

प्रदेश में पहली बार टीम ने किसी दिवंगत सदस्य के परिवार के लिए उठाया कदम

बलिया : 'हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा' के भाव से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने अपने पहले ही प्रयास में एक परिवार को छह लाख रुपये से अधिक की आर्थिक मदद करके मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। टीम ने पहला सहयोग गाजीपुर जनपद के एक दिवंगत सदस्य की पत्नी को किया है। इसमें टीम से जुड़े जिले (बलिया) के करीब 800 सदस्यों ने भी लगभग 40 हजार रुपये का योगदान किया है।

जनपद के निवासी एनएससीटी के सह संस्थापक संजीव रजक ने बताया कि 'सेवा परमो धर्मः' की भावना से प्रेरित होकर इसी वर्ष 26 फरवरी को आम नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, संविदाकर्मियों, प्राइवेटकर्मियों आदि को आर्थिक, सामाजिक व विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए टीम का गठन किया गया। इसका उद्देश्य टीम से जुड़े सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु पर उसके आश्रितों को 50 लाख तक की आर्थिक सहायता, सदस्यों की बेटियों की शादी में सहयोग, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद, जरूरतमंदों की शिक्षा में सहयोग, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों समेत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करना है।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

बताया कि टीम से अब तक प्रदेश के करीब 27 हजार लोग जुड़ चुके हैं। चार मार्च को टीम के सदस्य बने गाजीपुर के अमेदा (सैदपुर) गांव निवासी आशुतोष गिरि का छह अक्टूबर को निधन हो गया था। नियमानुसार उनकी पत्नी श्रीमती हेमा गिरि के बैंक अकाउंट में एक से 20 दिसम्बर तक सदस्यों से 50-50 रुपये का सहयोग कराया गया। इस छोटी सी धनराशि से उनके खाते में छह लाख से अधिक की रकम पहुंची है। टीम का लक्ष्य है कि अगले दिवंगत सदस्य की नॉमिनी के खाते में कम से कम दस लाख की धनराशि पहुंचे।

यह भी पढ़े 12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

बलिया से जुड़ चुके हैं 1300 लोग

एनएससीटी के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि अबतक जिले के 1300 लोग टीम के सदस्य बन चुके हैं। 800 सदस्यों ने स्व. आशुतोष गिरि के परिवार को 50-50 रुपये का सहयोग किया। सहयोग करने के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इसमें एनएससीटी के साथ ही टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के जिला व ब्लाक पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी