List Of Selected ARP : बलिया को मिले 43 एआरपी, 23 दिसम्बर को होगा ब्लाक आवंटन

List Of Selected ARP : बलिया को मिले 43 एआरपी, 23 दिसम्बर को होगा ब्लाक आवंटन

Ballia News : मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदनोपरांत जनपद बलिया में एआरपी के 65 रिक्त पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग एवं साक्षात्कार में 43 अभ्यर्थियों (NIC बलिया की वेबसाइट पर जारी परीक्षाफल के अनुसार) चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों का ब्लाक आवंटन 23 दिसम्बर 2025 को कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया पर होगा। इसके लिए 23 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे ब्लॉक आवंटन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बलिया में सामाजिक विज्ञान में एआरपी के 13 रिक्त पद के सापेक्ष अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा सर्वप्रथम ब्लॉक आवंटन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया जाएगा। यद्यपि किसी अभ्यर्थी द्वारा ब्लॉक नहीं लिया जाता है या ब्लॉक आवंटन प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं किया जाता है, उस स्थिति में उनसे कम प्राप्तांक वाले सफल अभ्यर्थियों द्वारा ब्लॉक आवंटन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया जाएगा। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने ब्लाक आवंटन प्रक्रिया में सभी सफल 43 अभ्यर्थियों को 23-12-2025 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया पर प्रातः 10 बजे प्रतिभाग करने को कहा है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि किसी सफल अभ्यर्थी द्वारा ब्लॉक आवंटन प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं किया जाता है, तो वे स्वयं उत्तरदायी होंगे।

01

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

02

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी